About Babu Dham Trust
बाबू धाम ट्रस्ट परिचय

ए. पी. पाठक
संस्थापक
बाबू धाम ट्रस्ट

बाबू धाम ट्रस्ट
Reg. No. 918/2008
गरीबों की सेवा में सदैव तत्पर
मंजू बाला पाठक
अध्यक्ष
बाबू धाम ट्रस्ट
बाबू धाम ट्रस्ट परिचय
बाबू धाम ट्रस्ट स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में विकास के लिए समर्पित एक पंजीकृत संस्था है। व्यक्ति, समाज और देश में विचार, संस्कृति और सद्भाव को बढ़ाने के लिए इसकी स्थापना 2008 में श्री अजय प्रकाश पाठक ने की थी।
बाबू धाम ट्रस्ट मुख्य रूप से दिल्ली और बिहार के चंपारण जिले के शोषित, वंचित लोगों के उद्धार के लिए सक्रिय है। सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं के बारे में जागरूकता पैदा करके और सुविधाओं को आम लोगों तक पहुंचाने का कार्य करती है।
ट्रस्ट के द्वारा चलाये गए प्रोग्राम समाज में बहुत कारगर साबित हुए हैं।

Our Mission
To uplift the socio-economic status of marginalized communities through dedicated programs in education, healthcare, and social welfare — ensuring that government schemes reach the grassroots level and no one is left behind.
Our Vision
A society where every individual — regardless of background — has access to quality education, proper healthcare, and equal opportunities to build a dignified and empowered life.
हमारे कार्यक्रम
Our Programmes

Social Assistance Programme
सामाजिक सहायता कार्यक्रम
इस कार्यक्रम के तहत ट्रस्ट बीपीएल परिवारों को सहायता प्रदान करता है। इनके सामाजिक अधिकार प्राप्त करने में और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से लाभ प्राप्त करने के लिए उन्हें योजनाओं से जोड़ने में। योजनाएं जैसे इंदिरा-आवास योजना, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांगता पेंशन, आदि। इस कार्यक्रम से 2,00,000 से अधिक बीपीएल परिवारों को लाभ मिला जिसमें बाबू धाम ट्रस्ट की भूमिका बहुत सार्थक रही।
.jpeg)
Mission K1 Immunisation
मिशन K1 प्रतिरक्षा कार्यक्रम
पश्चिमी चंपारण जिले के हर एक ब्लॉक के PHC में हजारों नवजात बच्चों के लिए विटामिन K1 का इंजेक्शन बाबू धाम ट्रस्ट द्वारा उपलब्ध कराया गया।
.jpeg)
Health Programme
स्वास्थ्य कार्यक्रम
बाबू धाम ट्रस्ट द्वारा पश्चिमी चंपारण के हर एक पंचायत में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर लाखों गरीबों की स्वास्थ्य जांच व मुफ्त दवाईया वितरित की गयी।

Education Programme (Siksham)
शैक्षिक कार्यक्रम
बीडीटी ने बाबू धाम शिक्षण नामक एक संस्था की स्थापना की है जो प्रतियोगी परीक्षाओं, कौशल और व्यावसायिक पढ़ाई के लिए मुफ्त कोचिंग की सुविधा प्रदान करता है। पिछले वर्ष में 200 से अधिक गरीब बच्चों को राज्य के साथ-साथ केंद्र सरकार की विभिन्न नौकरियों में चुना गया। ट्रस्ट ने 2 स्कूल भी स्थापित किए हैं — आदर्श पब्लिक स्कूल, धनहा और मधुबनी में।
.jpeg)
Grain Donation Drive
'दान एक मुठी अनाज' कार्यक्रम
यह एक अनोखा कार्यक्रम है, जिसके तहत ट्रस्ट समाज के हर घर से यह प्रेरित करता है कि हर दिन 'एक मुठी अनाज' दान करें। इस गतिविधि के माध्यम से बाबू धाम ट्रस्ट लगभग 300 कुंटल खाद्यान्न एकत्र करता है और गरीब परिवारों को वितरित करता है।
.jpeg)
Essential Goods Distribution
आवश्यक वस्तुओं का वितरण
ट्रस्ट समाज के विभिन्न समूह से दान एकत्र करता है और इस दान को संगठनों और समाज के जरूरतमंद और असहाय लोगों परिवारों में वितरित करता है। बाबू धाम ट्रस्ट गरीब लोगों को कंबल, कपड़ा, चश्मा और अन्य जरूरी सामान निश्चित समयांतराल पर बांटता रहता है।
.jpeg)
COVID-19 Relief Initiatives
बाबू धाम ट्रस्ट के कोरोना काल की योजनाएं
बाबू धाम ट्रस्ट ने कोरोना काल में पूरे देश में योजनाएं चला कर लाखों लोगों की मदद की। ट्रस्ट के द्वारा लिए गए कदम पूरे देश में चर्चा का विषय रहे थे। लोगों के लिए मदद का हाथ बढ़ाते हुए बाबू धाम ट्रस्ट ने कोरोना काल में भी अपना मकसद नहीं छोड़ा। बाबू धाम ट्रस्ट ने सक्रिय रूप से एक लाख से अधिक लोगों को मुफ्त भोजन प्रदान किया।
.jpeg)
Sanitary Pad Distribution
सेनेटरी पैड का वितरण
बाबू धाम ट्रस्ट ने लड़कियों की आंतरिक समस्याओं के बारे में जागरूकता कार्यक्रम शुरू किया है जिसमें विशेषज्ञों द्वारा बच्चियों का इंटरवेंशन करा कर उनकी समस्याओं का समाधान कराया जाता है और सैनेटरी पैड्स का डिस्ट्रीब्यूशन भी करती है।

Girl Child Education
बालिका शिक्षा कार्यक्रम
बाबू धाम ट्रस्ट ने बालिका शिक्षा के लिए शैक्षिक कार्यक्रम शुरू किया है जहां बच्चियां मुफ्त में स्कूल की शिक्षा पा सकी। ऐसे जागरूकता कार्यक्रम में 200 से अधिक परिवारों की मदद की गई, जहाँ महिलाएं कमाई कर अपने परिवार को आर्थिक संबलता प्रदान कर रही हैं।

Women Empowerment
महिला अधिकारिता कार्यक्रम
ट्रस्ट का स्पष्ट मानना है कि महिलाओं को सशक्त कर के ही समाज को सशक्त बनाया जा सकता है। महिलाओं के लिए ट्रस्ट द्वारा चलाई गई योजनाएं।

Free Sanitation Drive
निःशुल्क स्वच्छता कार्यक्रम
निःशुल्क स्वच्छता कार्यक्रम — बाबू धाम ट्रस्ट ने कोरोना से लोगों को बचाने के लिए निःशुल्क स्वच्छता कार्यक्रम शुरू किया। जिसमें घरों, मुहल्लों में प्रो सैनेटाइजेशन प्रोग्राम चलाये गए जिसकी वजह से कोरोना को फैलने से रोका जा सका। इस योजना का उद्घाटन श्री मनोज तिवारी संसद सदस्य नई दिल्ली के वसंतकुंज से हुई।
बाबूधाम ट्रस्ट की उपलब्धियां
Key Achievements
बिंदुओं को जोड़ना
जिले के हर प्रखंड में बाबू धाम ट्रस्ट का कार्यालय स्थापित है। इसके माध्यम से कमजोर लोगों की सहायता और समाज सेवा का कार्य किया जाता है। और सुनिश्चित किया जाता है की योजनाएं जरूरतमंदों तक पहुँचे।
स्वास्थ्य शिविर और निःशुल्क दवाओं का वितरण
बाबू धाम ट्रस्ट के माध्यम से, स्वास्थ्य परीक्षण और मुफ्त चिकित्सा शिविर विभिन्न प्रखंडों में स्वास्थ्य जांच कराई गयी। और दवायें निःशुल्क वितरित की गयीं।
प्रोजेक्ट राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना स्मार्ट कार्ड का वितरण
बीमा कम्पनी यूनाइटेड इन्सुरेंस और ट्रस्ट के 200 सदस्यों की मदद से हजारों लोगों का स्वास्थ्य कार्ड बनवाया गया।
निःशक्तता शिविर का आयोजन
55000 विकलांगों को अलग अलग प्रखंडों में शिविर लगाकर विकलांगता प्रमाण पत्र जारी किया गया।
पेंशन शिविर का आयोजन
दो लाख से अधिक लोगों को वृद्धावस्था पेंशन, विकलांगता पेंशन, विधवा पेंशन एवं इन्द्र आवास विभिन्न प्रखंडों में शिविर लगाकर जारी किया गया।
मिशन इन्द्रधनुष
बच्चों के लिए विभिन्न टीकाकरण कार्यक्रम शुरू किए गए। इसके लिए बाबू धाम ट्रस्ट द्वारा पश्चिमी चंपारण जिले की एएनएम को 375 फिटेट छाता बांटे गए। इसका उद्देश्य इन्द्रधनुष कार्यक्रम के लिए लोगों को जागरूक करने में उनकी मदद करना।
मिशन K1 प्रतिरक्षा कार्यक्रम
विटामिन K1 रक्त को थक्का जमने से मदद करता है। और नवजात बच्चों में गंभीर रक्तस्राव को रोकता है। पश्चिमी चंपारण जिले के हर एक ब्लॉक के PHC में हजारों नवजात बच्चों के लिए विटामिन K1 का इंजेक्शन बाबू धाम ट्रस्ट द्वारा उलब्ध कराया गया।
रामनगर एवं नरकटियागंज ओवरब्रिज में मदद
रामनगर एवं नरकटियागंज में ओवरब्रिज बनवाने के लिए अजय प्रकाश पाठक की अगुवाई में बाबू धाम ट्रस्ट ने अथक प्रयास किया जिसके बाद ओवरब्रिज बनवाया जा सका।
मसान नदी पर पुल का निर्माण
अजय प्रकाश पाठक के अथक प्रयास से पुल को मंजूरी मिल पाई। यह पूरा प्रोजेक्ट लगभग 100 करोड़ का है जिससे महुई को बगहा प्रखंड से जोड़ दिया जाएगा।
गरीब लड़कियों की शादी की योजना
बाबू धाम ट्रस्ट ने योजना चला कर लगभग 500 गरीब बच्चियों की शादी करवाई जिसका सारा खर्च बाबू धाम ट्रस्ट ने उठाया।
सोलर लाइट
बाबू धाम ट्रस्ट द्वारा विभिन्न गांवों में लगभग 2000 सोलर लाइट लगाई गई हैं जिसमें कई मंदिर और मस्जिद परिसर भी सम्मिलित हैं।
Leadership
The visionaries steering the organisation toward a brighter future.

Ajay Prakash Pathak
Founder — Babu Dham Trust
Shri Ajay Prakash Pathak founded Babu Dham Trust in 2008 with a vision to serve marginalised communities in Delhi and Bihar. He served as Additional Director General in the Ministry of Road Transport and Highways and as Secretary to the Lok Sabha Speaker, bringing decades of public service experience to the Trust's mission.

Mr. Ravi Raj Lamba
CEO — Babu Dham Trust
Engineer by qualification with 3 decades of professional experience in building nationwide operations across leading industries. Served prominent brands including CITI Bank, Vodafone, Reliance Communication, and Tata Docomo before bringing his expertise to lead the Trust's operational strategy.
Join Us in Making a Difference
गरीबों की सेवा में सदैव तत्पर। Together we can reach more families, more villages, and more lives.